E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमजमुईटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
निजी वाहनों पर नेमप्लेट, बोर्ड और माइक लगाना अवैध: बिहार पुलिस की अपील
बिहार पुलिस

जमुई। बिहार पुलिस द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निजी वाहन केवल निजी उपयोग के लिए होते हैं। निजी वाहनों पर नेमप्लेट, बोर्ड या माइक लगाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, जिस पर कार्रवाई की जा सकती है।

बिहार पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।




