E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़जमुईटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, पद की गरिमा का दिया संदेश

नई दिल्ली।

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में विधिवत रूप से अपने पद का निर्वहन प्रारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति ने संगठन की परंपरा और मूल्यों को एक बार फिर रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेता उनके पीछे खड़े दिखाई दिए, जो इस बात का प्रतीक रहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद की गरिमा सर्वोपरि है, व्यक्ति नहीं।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री नितिन नवीन के सशक्त नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!