गया में 230 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
गया, बिहार

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बाहरी राज्य से बिहार में मादक पदार्थ की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना, जिला गया एवं STF नारकोटिक्स सेल, बिहार के सहयोग से दिनांक 24 जनवरी 2026 को एक पिकअप वाहन की जांच की गई। इस दौरान वाहन से लगभग 230 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये आंका गया है।

कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह से जुड़े एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मौके से
03 मोबाइल फोन
₹1200 नगद
को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बिहार पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि ड्रग तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत साझा करें।
🚯 ड्रग तस्करी से जुड़ी सूचना के लिए MANAS हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करें।
यह 24×7 उपलब्ध टोल-फ्री सेवा है, जहाँ सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।





I really enjoyed playing. brainy prankster has some interesting mechanics that keep you coming back for more.