E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़जमुईटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जमुई के खैरा में बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

खैरा,जमुई

जमुई।

जमुई जिले के खैरा प्रखंड में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा के दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए, जिस कारण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।

परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन जांच की। जांच प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और पूरे समय सतर्कता बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई, जिससे परीक्षार्थियों ने भी राहत महसूस किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!