Uncategorized

“दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को

पटना, शुभम कुमार

पटना (मीठापुर): मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में “दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मीठापुर एवं पटना के गणमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यवसायी, खिलाड़ी तथा विभिन्न वर्ग के लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबू दयानंद सिंह एक कुशल एवं कर्मठ समाजसेवी थे और उनके नाम पर इस प्रकार का आयोजन बेहद सराहनीय पहल है।
आयोजन समिति के सुनील दत्त ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष हुए टूर्नामेंट की कमियों को दूर करते हुए इस बार प्रतियोगिता को और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ट्रायल व्हाइट बॉल से होगा तथा खिलाड़ी रंगीन पोशाक में भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए ड्रेस आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन के लिए PDCA और BCA से अनुमति लेने का प्रयास जारी है। खिलाड़ियों के नामों की घोषणा ट्रायल के बाद की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों के साथ मार्च माह में जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम या अन्य किसी मैदान में टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।
📌 ट्रायल की जानकारी
तारीख: 25 फरवरी 2026
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 9:00 बजे
स्थान: शाखा मैदान, राजेंद्र नगर
📄 आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड की फोटो कॉपी
☎️ संपर्क
कॉन्टैक्ट पर्सन: सुनील दत्त सर
मोबाइल: 7903935805
👉 महिला खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज के साथ ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!