गिद्धेश्वर पहाड़ से एसएसबी को बड़ी सफलता, हथियार व गोला-बारूद बरामद
जमुई में नक्सलियों की साजिश नाकाम, एसएसबी ने गिद्धेश्वर पहाड़ से हथियारों का जखीरा पकड़ा

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 16वीं वाहिनी, जमुई ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिद्धेश्वर रेंज के गिद्धेश्वर पहाड़ से अवैध हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है।
विश्वसनीय आसूचना पर चला विशेष अभियान
दिनांक 02 फरवरी 2026 को ‘ए’ समवाय, परासी को सूचना मिली कि लठवा पहाड़ क्षेत्र में अज्ञात नक्सलियों द्वारा हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही 16वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में विशेष तलाशी अभियान दल का गठन किया गया।
अभियान का नेतृत्व समवाय कमांडर सहायक कमांडेंट मनु सिंह बेनीवाल ने किया। टीम में 20 एसएसबी जवानों के साथ स्थानीय गरही थाना के आरक्षी संतोष कुमार भी शामिल थे।

क्या-क्या हुआ बरामद
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने निम्न सामग्री बरामद की –
12 बोर लॉन्ग बैरल देशी बंदूक – 01 नग
लॉन्ग बैरल मस्कट – 01 नग
देशी कट्टा (18 इंच) – 01 नग
आयरन चेक वाल्व (डायरेक्शनल माइन में उपयोग योग्य) – 20 नग
नक्सली वर्दी – 02 सेट
प्लास्टिक तारपोलिन – 01 नग
फर्स्ट ऐड किट दवाइयों सहित – 01 नग
सर्दी की चादर – 01 नग
बैग एवं स्टील प्लेट – 01 नग
कानूनी कार्रवाई जारी
सभी हथियारों एवं सामग्री को सुरक्षात्मक उपायों के साथ जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु गरही थाना में जमा कराया गया है।
क्षेत्र में कड़ी निगरानी
एसएसबी द्वारा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण नक्सलियों की साजिशों को समय रहते विफल किया जा रहा है। पूर्व में भी कई अभियानों में हथियार व गोला-बारूद की बरामदगी की जा चुकी है।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई है।



