E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़जमुईटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

खैरा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, अधिकारियों ने खुद दवा खाकर दिया जागरूकता का संदेश

सौरव कुमार मिश्रा

खैरा (जमुई):

प्रखंड क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।


अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन, अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रेरणा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुई।
दवा को लेकर आमजन के मन में किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने स्वयं दवा का सेवन कर मिसाल पेश की। बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, सीडीपीओ एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सहित उपस्थित सभी वरीय अधिकारियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर यह संदेश दिया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।


अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि:
फाइलेरिया की दवा पूरी तरह सुरक्षित है।
दवा खाली पेट नहीं लेनी चाहिए।


इस गंभीर बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय जागरूकता और नियमित दवा सेवन है।
उद्घाटन समारोह के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर अधिकतम लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करें। लक्ष्य है कि क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को दवा देकर प्रखंड एवं जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जाए।
इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!