E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमजमुईटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

महाशिवरात्रि पर गढ़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव स्वरूप में दिखे मुनि ठाकुर

सागर अंसारी ,गढ़ी ,जमुई

गढ़ी: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गढ़ी में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य शिव बारात में सैकड़ों की संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे गढ़ी निवासी 50 वर्षीय मुनि ठाकुर, जो पिछले लगभग दो दशकों से भगवान शिव की भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके शिव स्वरूप को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। आकर्षक श्रृंगार और पारंपरिक वेशभूषा में सजे मुनि ठाकुर ने एक बार फिर लोगों का मन मोह लिया।

मुनि ठाकुर को इस विशेष भूमिका के लिए तैयार करने में युवा कमिटी का अहम योगदान रहता है। आयोजन की सफलता में गुड्डू चौधरी, प्रकाश ठाकुर, रोहित कुमार, बिनोद कुमार, कैलाश दास, मनीष कुमार, विनय कुमार सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल शिवरात्रि के मौके पर पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर गढ़ी में आस्था, संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!