E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमजमुईटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़पंजाबबिहारयुवाराज्यलोकल न्यूज़

खैरा में फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

खैरा , जमुई

खैरा (जमुई): खैरा थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से मोटरसाइकिल और नगदी लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरा थाना कांड संख्या 52/24, दिनांक 06 फरवरी 2024 के तहत धारा 392 भा.द.वि. के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रवि यादव (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता फतुली यादव, निवासी पनभरवा, थाना गढ़ी, जिला जमुई को खैरा से गिरफ्तार किया है।

 

यह मामला फाइनेंस कर्मी से मोटरसाइकिल एवं नगदी लूट से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

 

पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!