गायघाट के जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार बरामद
नवादा

गायघाट के जंगलों से हथियारों की बरामदगी, बड़ी साजिश नाकाम
नवादा: 04 मार्च 2025 को सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली जब गायघाट के जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दो हथियार बरामद किए गए। यह अभियान 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में चलाया गया।
इस प्रचालन में ई० समवाय जन्मस्थान के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस कौआकोल और STF कौआकोल (नवादा) की संयुक्त टीम शामिल थी। लगभग 08 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद दोपहर 12:10 बजे सुरक्षाबलों ने दो रायफलें बरामद कीं।
नक्सली साजिश का संकेत
बरामद हथियारों में एक देशी बंदूक और एक मस्कट शामिल हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इन हथियारों को छिपाकर रखे थे। सुरक्षाबलों ने इसे नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में अहम सफलता करार दिया है।
हथियार पुलिस को सुपुर्द
अभियान में SSB जन्मस्थान, STF और स्थानीय पुलिस की टीमें भी शामिल थीं। बरामद हथियारों को थाना कौआकोल (नवादा) को सुपुर्द कर दिया गया, जहां आगे की जांच की जा रही है। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधियों को रोका जा सके।