अभाविप ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती
जमुई

जमुई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई जमुई द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन सिंह चंदेल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाते हुए आज़ाद हिंद फौज के गठन जैसे साहसिक कदम उठाए। उनका यह योगदान उन्हें राष्ट्र का अमर प्रतीक बनाता है।

उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्श, साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। देश की आज़ादी के लिए उनका संघर्ष हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर अभिनय दुबे, अखिलेश सिंह, राजा सिंह, सांतनु सिंह, शिपू परिहार, अनुज कुमार, गोलू कुमार, अभिमन्यु कुमार सहित कई अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





