E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़जमुईटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

यंग स्टार क्लब नवडीहा द्वारा परंपरागत रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित, प्रसाद वितरण का आयोजन

नवडीहा, खैरा,जमुई

filter: 0; file

यंग स्टार क्लब नवडीहा के तत्वावधान में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित की गई। इस अवसर पर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद क्लब के सदस्यों द्वारा लोगों के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को प्रसाद के रूप में गाजर, बेर, बुनिया आदि का वितरण किया गया। वहीं, सभी ग्रामीणों के लिए संध्या समय खिचड़ी प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की उम्मीद है।

यंग स्टार क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा निभाई जाती रही है, जिसे वे पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ी तक इस परंपरा को सहेज कर रखने और इसे और बेहतर तरीके से संजोने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इस आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिल रही है। पूजा समिति के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!