E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलजमुईटॉप न्यूज़बिहारयुवाराज्यलोकल न्यूज़

खैरा की बेटी अंजुम बानो ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, टॉप-10 में आने की उम्मीद

खैरा, जमुई

संवाददाता:- सागर अंसारी गढ़ी

खैरा प्रखंड के गढ़ी पंचायत की होनहार छात्रा अंजुम बानो इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अंजुम बानो, पिता रफाकत हुसैन, +2 उच्च विद्यालय गढ़ी की छात्रा हैं। प्लस टू आर्ट्स (बिहार बोर्ड) परीक्षा के बाद उन्हें पटना से वेरिफिकेशन के लिए कॉल आया है, जिससे उनके बिहार स्तर पर टॉप-10 में शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

अंजुम बानो पहले भी अपनी मेधा का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 460 अंक प्राप्त कर प्रखंड स्तर पर टॉप किया था। उनकी इस निरंतर सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

इस गौरवपूर्ण अवसर पर सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी अंजुम बानो के घर पहुंचे और उन्हें मिठाई एवं गमछा देकर सम्मानित किया। विधायक ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं ही समाज और राज्य का नाम रोशन करते हैं।

 

इस उपलब्धि का श्रेय उनके शिक्षकों को भी दिया जा रहा है। विशेष रूप से सद्दाम सर के मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना करते हुए विधायक ने उन्हें भी सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक की सही दिशा और प्रेरणा ही छात्र को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

 

ग्रामीणों ने भी अंजुम बानो की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब सभी की निगाहें बिहार बोर्ड के अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जहां अंजुम बानो से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!