E-Paperhttps://anshbharattv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifजमुईटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिहारयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जिला टॉपर: 474 अंक के साथ अंजुम बानो ने रचा इतिहास

खैरा,जमुई

खैरा (जमुई): जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही पंचायत के इस्लामनगर गांव की होनहार छात्रा अंजुम बानो ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप कर इतिहास रच दिया है।

अंजुम बानो ने आर्ट्स संकाय से 474 अंक प्राप्त कर न सिर्फ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, बल्कि अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गरही की छात्रा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंजुम की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अंजुम की इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अंजुम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करना है।

👉 अंजुम बानो की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!