खैरा व गढ़ी थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
खैरा और गढ़ी

खैरा थाना एवं गढ़ी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खैरा थाना अध्यक्ष ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान खैरा थाना अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने पंडाल मालिकों एवं डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, अश्लील गीत बजाने, हुड़दंग करने अथवा प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं पूजा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया




