अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग: ट्रायल के लिए चयन समिति गठित, 15 फरवरी को होगा चयन
पटना

पटना, 14 फरवरी 2026: अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग के आगामी सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ट्रायल के सफल आयोजन के लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। इसकी जानकारी ओपन माइंड्स बिड़ला स्कूल, सगुना मोड़, दानापुर के निदेशक सह टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित रंजन ने दी।

उन्होंने बताया कि अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का ट्रायल 15 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 9:00 बजे से हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ, पटना में आयोजित किया जाएगा। सभी चयन समिति सदस्यों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
चयन समिति में अनुभवी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी
ट्रायल को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को चयन समिति में शामिल किया गया है। चयन समिति के सदस्य इस प्रकार हैं—
1. श्री समर क़ादरी – पूर्व दलीप ट्रॉफी एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (झारखंड एवं बिहार)
2. श्री अंशुमान गौतम – पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (बिहार)
3. श्री रेहान दास गुप्ता – पूर्व विश्वविद्यालय खिलाड़ी
निदेशक अमित रंजन ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी और इसमें किसी प्रकार की पक्षपात की गुंजाइश नहीं रहेगी। समिति का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने सभी विद्यालयों, खेल शिक्षकों, अभिभावकों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
— संवाददाता शुभम सिंह की रिपोर्ट


