नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ABVP चकाई ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
कृष्ण गुप्ता, चकाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया कार्यक्रम का आयोजन
चकाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चकाई नगर इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम शैलेंद्र झा के कोचिंग संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शैलेंद्र झा ने की, जबकि संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
नगर अध्यक्ष शैलेंद्र झा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उन्होंने नेताजी के साहस और संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके संघर्ष ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गुप्ता ने नेताजी के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि वे स्वामी विवेकानंद से प्रेरित थे और चितरंजन दास को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। उनके जोशीले नारे, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” और “दिल्ली चलो”, ने भारतवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज अध्यक्ष सौरभ कुमार पासवान ने कहा, “नेताजी अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। आजाद हिंद फौज के गठन ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिला दिया और उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का आदर्श बना दिया।”
इस कार्यक्रम में सचिन कुमार, रोहित कुमार, शीला मुर्मू, अंकुश कुमार, मन्नू कुमार यादव, संदीप किस्कू, अमित भारती, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, निशा मरांडी, रिचा कुमारी, अंशु कुमारी, नीलम कुमारी, लालकिशोर, और आशुतोष कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।